स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का नागपुर में आत्मीय स्वागत, जताया आभार

छग

Update: 2025-08-24 14:48 GMT
Manendragarh. मनेंद्रगढ़। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता साथियों और स्थानीय परिवारों ने उनका आत्मीय अभिनंदन कर खुशी जताई। इस अवसर पर मंत्री जायसवाल ने सभी के स्नेह और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्यार और सहयोग ही उन्हें जनसेवा की राह पर मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करना है ताकि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को भी बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं और परिवारजनों ने फूलमालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
Tags:    

Similar News