रायपुर। सुबह स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने डीकेएस अस्पताल का निरीक्षण किया। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज प्रातः राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अस्पताल में इलाज एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
साथ ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय जांच, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड व्यवस्था जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टर्स व अस्पताल के कर्मचारियों से संवाद कर सेवा भाव से मरीजों की देखभाल करने एवं अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।