स्वास्थ्य मंत्री ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में किया सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण
छग
Raipur. रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने शुक्रवार को बेमेतरा जिला चिकित्सालय में 4 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से स्थापित 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सुविधा बेमेतरा जिला एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अब मरीजों को सिर की चोट, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, हृदय एवं फेफड़ों से संबंधित समस्याएं, पेट दर्द, आंतों की समस्या, पथरी तथा अन्य जटिल बीमारियों की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कम लागत पर समय पर सटीक जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो सकेगी। सीटी स्कैन कक्ष का अवलोकन करते हुए मंत्री जायसवाल ने मशीन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट, टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ की उपलब्धता की भी जानकारी ली।