छात्रा पर गंदी नियत रखने वाला हेडमास्टर गिरफ्तार, FIR के बाद से था फरार

छग

Update: 2025-10-15 04:52 GMT

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल की 7वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधान पाठक पर गलत तरीके से छूने (बैड टच) का गंभीर आरोप लगाया था। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से आरोपी को अब आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रा ने साहस दिखाते हुए ये बात अपने परिवार को बताई थी कि स्कूल में प्रधान पाठक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और ये बात जानकर परिजनों ने तुरंत इस मामले की शिकायत वाड्रफनगर पुलिस चौकी में की। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कराया, FIR दर्ज होते ही आरोपी स्कूल प्रधान पाठक फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगातार प्रयास जारी रखे और आखिरकार उसको पकड़ने में सफलता मिली।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता को लेकर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मामले की जांच बेहद संवेदनशीलता से की जा रही है।


Tags:    

Similar News

null