बस्तर bastar news। जिले के एक स्कूल में पदस्थ हेड मास्टर head master ने अपनी जान दे दी है। उन्होंने घर के बाहर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे पिछले कई समय से उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन ठीक नहीं हो पा रहे थे। इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया। मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है। chhattisgarh

chhattisgarh news मृत हेड मास्टर का नाम सुदुराम कश्यप (54) है। वे अपने परिवार के साथ कुरंदी 2 चिलकुटी में रहते थे। हल्बाकचोरा की प्राथमिक शाला में हेड मास्टर के पद पर पदस्थ थे। परिजनों ने बताया कि पिछले कई सालों से किसी बीमारी से जूझ रहे थे। अस्पताल में इलाज करवा कर थक चुके थे। इलाज के पीछे लाखों रुपए खर्च हो रहे थे लेकिन फिर भी ठीक नहीं हो पा रहे थे। इसी बात को लेकर काफी परेशान रहते थे।

वहीं मंगलवार की रात वे अपने परिवार के साथ खाना खाए। उनसे कुछ बातचीत किए। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गए थे। सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकले। फिर घर के बाहर एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गए। उनके आत्महत्या करने के कुछ देर बाद उनकी बेटी भी घर से बाहर निकली। उसने अपने पिता की लाश देखी।

Tags: