प्रधान आरक्षक के सिर पर किया हमला, 5 ग्रामीणों के खिलाफ FIR

छग

Update: 2025-03-16 03:35 GMT

रायगढ़। जिले में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की है। होली के दिन डीजे के साउंड को कम करने की बात पर आरोपियों ने धारदार हथियार से वार किया। जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र ठाकुर भूपदेवपुर थाना में गस्ती प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। होली के दिन थाने के एक अन्य पुलिसकर्मी और ड्राइवर योगेश डनसेना के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाजा क्षेत्र में गए थे। इसके बाद दोपहर में वापस आकर भूपदेवपुर थाना में लंच करने के लिए आए। तभी वाहन चालक योगेश डनसेना बोला गढ़कुर्री में रिश्तेदार के यहां से घूमकर आते हैं। तब प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर और ड्राइवर गढ़कुर्री में रिश्तेदार से मिलकर वापस लौट रहे थे। तभी गढ़कुर्री गांव के कुछ लोग तेज आवाज में डीजे की साउंड में नाच गाना कर रहे थे।

जिसे सुरेन्द्र ने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा, तब गांव का विकास यादव, कन्हैया चौहान, चैतन राठिया व उसके अन्य साथियों द्वारा गुस्से में तुम कौन होते हो मना करने वाले तुम लोग हमारे गांव वाले को शराब बेचने के जुर्म में जेल भेजते हो बोलकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। मना करने पर विकास यादव ने अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र पर वार कर दिया। जिससे उनके माथे पर चोट पहुंची है। साथ ही ग्रामीणों ने हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिससे सुरेन्द्र के पीठ, सीना, व शरीर के अन्य हिस्से में चोट पहुंची। वहीं माथा से खून निकलने लगा। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Tags:    

Similar News