नशीली सिरप कोलकाता से लेकर रायपुर में बेचने ट्रेन से आया, तभी...
देखें वीडियो.
रायपुर: प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप कैप्सूल टेबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका चौक रोड पास आरोपी को पकड़ा गया प्रतिबंधित कफ सिरप नशीली कैप्सूल टेबलेट के साथ रंगे हाथ। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।