श्रीसुदर्शन संस्थानम में मनाया गया हरितालिका महोत्सव

Update: 2024-09-02 03:50 GMT

रायपुर raipur। श्रीगोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभुषित श्रीमदजगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज द्वारा संस्थापित आनंदवाहिनी संस्था द्वारा श्रीसुदर्शन संस्थानम में हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बिरगांव, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, महासमुंद, भाटापारा, कवर्धा, बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों से आनन्द वाहिनी के सदस्य गण सम्मिलित हुए ।

chhattisgarh news कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव पार्वती एवम जगद्गुरु शंकराचार्य जी के तैल चित्र पर पूजन और सामूहिक गुरु वंदना तथा हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। जिसके बाद, धनेली, बिरगांव आदि स्कूलों के बच्चों ने शिव तांडव, सुआ नृत्य एवं पर्यावरण पर आधारित नृत्य किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ हरितालिका महोत्सव में सम्मिलित 500 से अधिक महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। chhattisgarh

इस अवसर पर अतिथि के रूप में धरसीवा की पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, विजया पाठक, भोपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी, ममता साहू, अभिनेत्री मोना सेन, कविता सिंह, कुंदन सिंह, पद्मावती साहू, अर्चना द्विवेदी, सोनल शर्मा,खुशी साहू सहित अनेक गण मान्य जन उपस्थित थे। जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया साथ ही आनन्द वाहिनी की प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्तर्राष्ट्रीय संयोजिका सीमा तिवारी, जिला अध्यक्ष रंजीता शर्मा एवम उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने भी संस्था के प्रकल्पों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने किया।

इस कार्यक्रम में आदित्यवाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा, पीठ परिषद के प्रदेशाध्यक्ष नवनीत तिवारी, आदित्यवाहिनी प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू महामंत्री संदीप पांडे, बजरंग गुप्ता , शिव गोविंद सिंह, रामानुज तिवारी, सहित राकेश राजगढ़िया, रंजय सिंह, संजय सिंह, उत्तम शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में आनन्द वाहिनी के रंजीता शर्मा, गीता तिवारी, वंदना तिवारी, सुरेखा परिहार, खुशबू शर्मा, अलका सिंह, सुनीता शर्मा, सुनिता सिंह, हिना पांडे, उषा शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला, जयति दुबे, रेणु सिंह, सुषमा साहू, साधना शुक्ला, उमा साहू, शकुन साहू भूमिका शर्मा, रेनू तिवारी का विशेष योगदान था।


Tags:    

Similar News

-->