कड़ी मेहनत, शानदार सफलता…मंत्री ओपी चौधरी ने सफल स्टूडेंट्स को दी बधाई

Update: 2025-05-07 12:15 GMT

रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने सफल स्टूडेंट्स को बधाई दी और कहा, आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे जारी किए। दसवीं बोर्ड में टॉप करने वाले इशिका बाला और नमन कुमार, तथा बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अखिल सेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी शुभकामनाएं। जिन छात्रों के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, वे निराश न हों। निरंतर मेहनत करें, सफलता के नए अवसर अवश्य मिलेंगे। एक दिन सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।

सीएम ने दी बधाई 

आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित कर सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह सफलता छात्र-छात्राओं की मेहनत, लगन और समर्पण का सजीव प्रमाण है। इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 76.53% एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 81.87% विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों ने भी प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है, जो प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिचायक है।

प्रदेश के हमारे होनहार विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से अपने माता-पिता और शिक्षकों साथ ही समूचे छत्तीसगढ़ को गौरवांवित किया है। जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वह निराश न हो, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, आप निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे। एक बार पुनः सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकगणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Tags:    

Similar News