Hanging Case: युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार

छग

Update: 2024-06-01 18:28 GMT

Surguja: सरगुजा। सरगुजा जिले में जमीन विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार को भाई ने विवाद करते हुए घर से निकाल दिया था। 5 महीने बाद पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोसगा लखनपुर निवासी भोज राम अपने परिवार के साथ 15 जनवरी 2024 को अपनी भांजी के घर ग्राम बरढ़ोढ़ी में मेहमानी करने आया था। भोज राम ने 17 जनवरी को बरढ़ोढ़ी में खेत के पास पेड़ पर फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया था।
इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान लिए। जांच के दौरान बयान में खुलासा हुआ कि वो आपस में तीन भाई हैं। तीनों भाई में मझला भाई भोला राम अन्य दोनों भाइयो से विवाद और मारपीट करता रहता था। जमीन का आपसी बंटवारा नहीं होने देने की जिद करते हुए उसने भोज राम को उसके परिवार सहित घर से बाहर निकाल दिया था। भोज राम अपने परिवार के साथ भांजी के घर ग्राम बरढोढ़ी में आत्महत्या करने के दो दिन पहले रहने के लिए गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी भोला राम (45) निवासी कोसगा थाना लखनपुर के खिलाफ धारा 306 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Tags:    

Similar News

-->