महिला कर्मचारी का हाथ पकड़ा, रायपुर में बगैर मास्क पहने घूम रहे युवक ने किया अभद्र व्यवहार

Update: 2021-03-13 11:11 GMT

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना इलाके में बगैर मास्क के पकड़े गए शख्स ने चालान काटने को लेकर विवाद किया। इस दौरान महिला कर्मचारी का हाथ पकड़कर उसके साथ अभद्रता किया। जानकारी के अनुसार कोरोना के बढ़ते केस के बाद राजधानी में फिर से मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। पंडरी थाना इलाके में भी मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ आज चालानी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान उस वक्त जमकर विवाद हो गया जब एक शख्स ने महिला निगमकर्मी का हाथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि बगैर मास्क के पकड़े गए शख्स ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए चालान देने से मना कर दिया। वहीं महिला कर्मचारी ने जब बाइक की चाबी जब्त करने की कोशिश की तो शख्स ने महिला का हाथ पकड़ लिया। इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए महिला कर्मचारी से विवाद कर रहा है।

Tags:    

Similar News