कांगेर घाटी नेशनल पार्क में जिप्सी संचालन बंद

Update: 2023-06-28 09:51 GMT

जगदलपुर। वर्षा ऋतु तथा वन्यजीव प्रबंधन के मद्देनजर कांगेर घाटी नेशनल पार्क जगदलपुर में जिप्सी संचालन को पर्यटकों की सुरक्षा हेतु आगामी आदेश पर्यन्त बन्द किया गया है। उक्त सम्बन्ध में सहायक वन संरक्षक कांगेर घाटी नेशनल पार्क जगदलपुर के द्वारा परिपत्र जारी कर पर्यटकों एवं आम लोगों को सूचित किया गया है।

साथ ही कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी गुफा स्थलों को 26 जून से 31 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान सहायक वन संरक्षक ने बताया कि वर्षा ऋतु में पर्यटकों को सुरक्षा को ध्यान रखते हुए आगामी आदेश तक पयर्टन प्रयोजन के लिए इन स्थलों को निषेध किया गया है।

Tags:    

Similar News