गुंडा बदमाश गिरफ्तार, लम्बे समय से चल रहा था फरार

Update: 2022-08-06 04:46 GMT

कोरबा। थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक 384 , 506 भादवि के मामले में फरार आरोपी गुंडा बदमाश दीप नंदा उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की, और आरोपी को दबोचा।

वही त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही व्यापारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। 

Full View


Tags:    

Similar News