रायपुर में GRP की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-06-02 17:05 GMT
Raipur. रायपुर। कांदिवली मुंबई पुलिस की सूचना पर पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को जीआरपी रायपुर ने गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रेन में यात्रा के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया और बाद में मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी डोनी सरकार पिता अशोक सरकार, उम्र 40 वर्ष, निवासी महेश टोला, पो. कंकुरिया, थाना शमशेरगंज का रहने वाला है। वह गीतांजलि एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सफर कर रहा था। मुंबई पुलिस द्वारा उसकी लोकेशन और यात्रा की सूचना जीआरपी को दी गई थी।

सूचना मिलते ही जीआरपी रायपुर ने राजनांदगांव और दुर्ग जीआरपी को भी सतर्क किया। जैसे ही ट्रेन रायपुर पहुंची, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूरी कार्रवाई सतर्कता और समन्वय के साथ की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जीआरपी थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आज सुबह मुंबई पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को औपचारिक रूप से सुपुर्द किया गया। मुंबई पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया।

आगे की कार्रवाई के लिए उसे मुंबई रवाना किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 74, 75 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। रेलवे सुरक्षा और जीआरपी की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सभी राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ काम कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में सूचना साझा करने और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सकता है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरी सतर्कता के साथ आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्त में लिया। रेलवे प्रशासन ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी समन्वित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Tags:    

Similar News