बालोद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी निभाते हुए गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम गोड़ेला मतदान केंद्र में दूल्हे बने योगेंद्र कुमार साहू ने बारात जाने से पहले किया मतदान और लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने की अपील की।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए और आखिरी चरण के लिए 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। प्रदेश में 1 बजे तक 52.13% मतदान हुआ है। इनमें पुरुषों ने 51.34%, महिलाओं ने 52.83% और अन्य ने 1.54% मतदान किया है।
वहीं CM विष्णुदेव साय ने भी अपने परिवार के साथ ग्राम बगिया में मतदान किया। रायगढ़ में मतदान से एक रात पहले सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। दुर्ग में 1 बजे तक कुल 55.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें पुरुषों ने 51.88 और महिलाओं ने 58.34 प्रतिशत मतदान किया है।