गोयल टीएमटी ने भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप एडवरटाईजिंग रायपुर में लगाया
रायपुर। श्री बजंरग पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड (गोयल टीएमटी) स्टील उद्योग जगत में एक अग्रणि कम्पनी है। गोयल टीएमटी पिछले 25 वर्षो से अपनी गुणवत्ता को बनाए रखी है और हमेशा लोगो के विश्वास पर खरा उतरी है।
श्री बजरंग पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड, (गोयल टीएमटी) अपने ब्राण्ड के विज्ञापन हेतु हमेशा नए नए प्रयोग करता आ रहा है। इसी कडी में गोयल टीएमटी ने भारत का सबसे बडा बिल्डिंग रैप एडवरटाईजिंग रायपुर में लगाया है। उक्त बिल्डिंग रैप रायपुर शहर के आर्क ब्रिज कैनॉल रोड पर लगाया गया है।
इस बिल्डिंग रैप की प्रमुख विशेषताए निम्न है -
01. बिल्डिंग रैप का कुल साईज 23958 वर्गफिट है।
02. बिल्डिंग रैप से भवन के कुल 5 फ्लोर का कवर किया गया है और इस काम को 5 दिनों के सतत परिश्रम से 35 मजदूरों द्वारा पूरा किया गया है।
03. बिल्डिंग रैप में उपयोग किए गए फ्लैक्स को मुम्बई से विशेष रूप से बनावा कर मंगवाया गया है। इस बिल्डिंग रैप के लिए गोयल टीएमटी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस की ओर से आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस से सम्मानित किया है।
इस अवसर पर कम्पनी के डारेक्टर संदीप गोयल ने बताया कि कम्पनी पिछले 25 वर्षो से कार्यरत है, इस बिल्डिंग रैप को लगाने का उद्देशय यह है कि हम रायपुर के हर इंच में मौजूद है और देश को मजबूत बनाने में हमारा महत्वपूर्ण योगदान है।