राज्यपाल ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की दी शुभकामनाएं

छग

Update: 2022-08-18 14:42 GMT
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल सुश्री उइके ने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भागवद् गीता के माध्यम से मानव को जीने की सही राह दिखाई। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश जनमानस के लिए युगों-युगों से पथ प्रदर्शक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी प्रासंगिक है। यह हमें कर्म एवं ज्ञान का पथ दिखाता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।
Tags:    

Similar News

-->