TS सिंहदेव की पत्नी के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक

छग

Update: 2024-06-15 12:43 GMT
Raipur. रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सरगुजा राजपरिवार की सदस्य इंदिरा सिंह जी के स्वर्गवास की खबर पर शोक व्यक्त किया। साथ ही राज्यपाल ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
सरगुजा राजपरिवार के मुखिया और छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। इंदिरा सिंह का अंतिम संस्कार रानी तालाब, अंबिकापुर में किया गया। इंदिरा सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है। इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इंदिरा सिंह करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। उन्हें उपचार के लिए मेदांता हास्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें कैंसर की पुष्टि होने पर मुंबई के प्रमुख अस्पताल में दाखिल किया गया था।

इंदिरा सिंह के उपचार के लिए टीएस सिंहदेव लगातार उनके साथ रहे। विधानसभा चुनाव के बाद टीएस सिंहदेव कुछ ही समय अंबिकापुर और छत्तीसगढ़ में दे सके। मुंबई के प्रमुख हॉस्पिटल से उन्हें 13 जून 2024 को एयर एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया था। उन्हें टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या में रखा गया था। शनिवार सुबह 8 बजे इंदिरा सिंह ने अंतिम सांसें लीं। इंदिरा देवी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग तपस्या पहुंचे। इंदिरा सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस के ध्वज में लपेटकर टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या से निकाली गई जो रानी तालाब पहुंची। उन्हें पूर्ण श्रृंगार में अंतिम विदाई दी गई। रानी तालाब घाट में टीएस सिंहदेव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेलसाय सिंह, डॉ. प्रीतम राम पारस राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और आम जनता शामिल हुई।
Tags:    

Similar News