धमतरी पहुंचे राज्यपाल डेका

Update: 2025-05-28 10:26 GMT

धमतरी। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने धमतरी प्रवास के दौरान कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से जिले में संचालित केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि योजनाओं के लाभ से कोई भी हितग्राही वंचित न रहे। उन्होंने सुशासन तिहार की भी जानकारी ली तथा अभियान के दौरान मिले आवेदनों और उनके निराकरण पर चर्चा की। राज्यपाल ने कानून व्यवस्था की भी जानकारी ली।

राज्यपाल के इस संक्षिप्त प्रवास पर महापौर रामू रोहरा ने उनसे सौजन्य भेंट कर धमतरी नगर विकास पर चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार उपस्थित थे।  

Tags:    

Similar News

null