कांकेर। राज्यपाल रमेन डेका कांकेर एवं कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान आज चारामा स्थित शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल को पुलिस के जवानों के द्वारा “गार्ड ऑफ ऑनर“ दिया गया।