रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दोपहर 02:00 बजे रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा सावन पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल होंगी।
मिनीमाता की पुण्यतिथि पर नमन किया
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि मिनीमाता ने समाज के निचले तबके के कल्याण के लिए और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नारी शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किये। उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है।