महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व में शामिल होंगी राज्यपाल अनुसुईया उइके

Update: 2022-10-30 03:27 GMT
महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व में शामिल होंगी राज्यपाल अनुसुईया उइके
  • whatsapp icon

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज शाम को महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व में शामिल होंगी। तत्पश्चात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके शदाणी दरबार में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगी.

बता दें कि चार दिनों तक चलने वाले लोकास्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। इसके पहले 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व आरंभ हो गया था, छठ पर्व का दूसरा दिन खरना 29 अक्तूबर को था। आज यानी 30 अक्तूबर को छठ महापर्व में शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी 31 अक्तूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प पूरा होगा।

Tags:    

Similar News