राज्यपाल अनुसुईया उईके ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर किया नमन
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उईके ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर नमन किया। और कहा - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, शिक्षाविद भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। देश के विकास में एवं शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।