राज्यपाल अनुसुईया उइके ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

Update: 2021-07-01 17:12 GMT

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को सम्मानित किया। उन्होंने कोरोना काल में शहीद हुए चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि डॉक्टर्स इस संसार में ईश्वर का ही रूप होते हैं. वे मरीजों का इलाज करते हैं और उनकी जान बचाते हैं तथा मानसिक संबल भी प्रदान करते हैं। कोरोना काल में डॉक्टरों ने सब कुछ भुलकर दिन रात समर्पण भाव से मरीजों की सेवा की, वह सराहनीय है।

Tags:    

Similar News