राज्यपाल अनुसुइया उइके ने दी भाई दूज की बधाई

Update: 2021-11-06 03:53 GMT

फाइल फोटो 

रायपुर: भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार भैया दूज शनिवार को मनाया जाएगा। इसे भातृ द्वितीया भी कहते है। भैया दूज पर बहनें भाइयों के दीर्घायु व स्वस्थ होने की मंगल कामना करती हैं। इस त्योहार को लेकर बहनों का उत्साह चरम पर है।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी भाई दूज की बधाई और शुभकामनाएं दी है


क्या है धार्मिक मान्यता
बूढ़ानाथ मंदिर के आचार्य पंडित टून्नजी कहते हैं कि धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान सूर्य की पत्नी छाया को दो संतान यमराज और यमुना थी। यमुना अपने भाई यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। बराबर अपने घर भोजन करने का आमंत्रण देती थीं। यमराज अपनी बहन के आमंत्रण को बार-बार अनसुना कर देते थे। कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना ने यमराज को वचनबद्ध कर अपने घर आने को विवश कर दिया।


Tags:    

Similar News

-->