राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत पर जताया शोक

Update: 2022-09-12 04:04 GMT

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कोरबा जिले में मड़ई घाट के निकट हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जाने वाली बस के एक खड़ी ट्रेलर के टकरा जाने से यह हादसा हुआ। बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Full View


Tags:    

Similar News