राज्यपाल अनुसुईया उइके आज रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में हुई शामिल
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई। महापौर व सभापति प्रमोद दुबे सहित पार्षदों ने राज्यपाल उइके का आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल उइके को महापौर ने सामान्य सभा में प्रस्तुत किए जाने वाले बजट की प्रतीकात्मक प्रति भेंट की।
संभवतः यह ऐसा पहला मौका है कि जब कोई राज्यपाल नगर निगम की सामान्य सभा में शामिल हुआ हो। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम के पार्षदों को संबोधित भी किया और उन्हें जनआकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा.