राज्यपाल अनुसुईया उइके 6 मार्च को माघी पुन्नी मेला में होंगी शामिल

Update: 2021-03-05 17:04 GMT

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 6 मार्च को गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित माघी पुन्नी मेला-2021 में संत समागम समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल 6 मार्च की शाम 5.15 बजे राजभवन से रवाना होगी और 06.00 बजे राजिम पहुंचेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके शाम 6.25 बजे माघी पुन्नी मेला-2021 संत समागम समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल कार्यक्रम स्थल से रात्रि 8.30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगी।

Tags:    

Similar News

-->