फाइल फोटो 

रायपुर। राजभवन और सरकार के बीच टकराव से जुड़ी एक और बहुत बड़ी खबर आ रही है। राजभवन ने विशेष सत्र बुलाने वाली फाइल वापस लौटा दी है। राज्य सरकार ने दो दिन पहले राजभवन को दो दिन के विशेष सत्र बुलाने की फाइल भेजी थी। कल इस मामले में संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने मीडिया को बताया था कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जायेगा, जिसके लिए फाइल राजभवन भेजी गयी है। हालांकि किसानों के लिए अलग कानून बनाने के लिए विशेष सत्र बुलाने का फैसला पिछले कैबिनेट की बैठक में ही हो चुका था।

अब खबर ये आ रही है कि राज्यपाल अनुसूईया उईके ने विशेष सत्र की फाइल वापस कर दी है। राजभवन ने अपनी टीप में लिखा है…"ऐसी कौन सी परिस्थिति है कि विशेष सत्र बुलाया जाये, 58 दिन पहले ही विधानसभा का सत्र आहूत किया गया था"

Tags: