रायपुर।राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर उइके ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा की विवेकानंद जी ने पूरे देश को यह संदेश दिया था कि देश की युवा पीढ़ी ही देश को शक्तिशाली बना सकते हैं। वे युवाओं से कहते थे कि उठो, जागो तब तक ना रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। 

Tags: