छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारी 3 दिनों का लेंगे सामूहिक अवकाश, तालाबंदी की घोषणा की

Update: 2022-04-06 03:58 GMT

रायपुर। राज्य के सरकारी कर्मचारियों की एक बार फिर से नाराजगी सामने आई है। महंगाई भत्ता के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कर्मचारियों ने अब सामूहिक की घोषणा की है। इस दौरान आंदोलन कर अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे। इनमें प्रदेश के लगभग सभी सरकारी विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के 32 संगठन के सरकारी कर्मचारी 3 दिनों का सामूहिक अवकाश लेंगे। संगठनों ने मिलकर महंगाई भत्ता के खिलाफ संघर्ष मोर्चा बनाया है। वहीं अब यह मोर्चा 11 से 13 अप्रैल तक तालाबंदी कर अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे।

बता दें कि तीन दिनों तक प्रदेश के करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी और 1 लाख नाराज शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षकों के संगठन भी आंदोलन में शामिल होंगे।


Tags:    

Similar News

-->