गुंडा टैक्स वसूलने वाला अरेस्ट, कर्मचारी को दी थी धमकी

छग

Update: 2023-08-10 03:25 GMT

जांजगीर। सीसीआई कंपनी की मशीनों के डिस्मेंटल का काम करने वाले कर्मचारी को मारने की धमकी देकर गुंडा टैक्स मांगने वाले और एक अन्य आरोपी के साथ मारपीट कर पैसा व अन्य सामान लूटने वाले असीम सिंह व उसके अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने लूट और डकैती के दो अलग अलग मामले दर्ज किए हैं। इसमें से मुख्य आरोपी असीम सिंह को पुलिस ने डोंगरगढ़ से पकड़ा और हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पुलिस ने असीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। अकलतरा पुलिस के अनुसार 27 जून 23 को अमित कुमार सिंह अकलतरा हॉटल में थे, तभी आरोपी असीम सिंह एवं उसके अन्य साथियों ने प्राइवेट लोगान कंपनी कोलकाता के विकास पाण्डे को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर 20 हजार रुपए, आधार कार्ड, पेन कार्ड को लूट कर मारपीट की। पुलिस ने अमित सिंह की रिपोर्ट पर असीम सिंह व उसके साथियों के खिलाफ धारा 394, 34 का अपराध कायम किया था।

एक अन्य मामले में बारीगांव निवासी चन्द्रजीत यादव ने असीम सिंह व उसके साथियों के खिलाफ गुंडा टैक्स मांगने की रिपोर्ट लिखाई थी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने असीम सिंह व अन्य के खिलाफ धारा 384, 506, 34 कायम किया था। पुलिस के अनुसार घटना तिथि से सभी आरोपी फरार थे। गुंडा बदमाश की लिस्ट में भी किया जाएगा नाम शामिल पुलिस ने बताया है कि असीम सिंह के खिलाफ लगातार अपराधिक शिकायतें आने के कारण उसके नाम को अब गुंडा बदमाश की लिस्ट में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News