Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जिले के नगर निगम जोन-9 में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में सुकारो धीवर को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पक्के मकान के निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।
श्रीमती धीवर ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में निवासरत थीं, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार उनके घर साँप-बिच्छू जैसे कीट भी आ जाते थे। लेकिन अब सुशासन तिहार में उन्हें पक्का मकान बनवाने हेतु अनुज्ञा पत्र मिला गया है, जिससे अब वे अपना पक्का मकान बनवा पाएंगे। उन्होंने बताया कि अब उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इस खुशी के क्षण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।