सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच

छत्तीसगढ़

Update: 2026-05-13 18:08 GMT
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर जिले के नगर पालिका निगम बीरगांव अंतर्गत आडवाणी ऑरलिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नंदलाल देवांगन उपस्थित रहे।
शिविर में मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान निधि योजना के अंतर्गत समयपूर्व प्रधानमंत्री आवास निर्माण पूर्ण करने वाले पांच हितग्राहियों को कुल 32 हजार 850 रुपए की सम्मान निधि प्रदान की गई एवं 7 हितग्राहियों को आय प्रमाण पत्र, 2 हितग्राहियों को निवास प्रमाण पत्र तथा 74 हितग्राहियों का लर्निंग लाइसेंस तत्काल प्रदान किया गया।
साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का मौके पर
समाधान
कर रहे हैं। इस शिविर में कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 150 से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया| शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड एवं नवीनीकरण, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, नगर निगम कमिश्नर युगल किशोर उर्वशा, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News