रायपुर में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट- 2022 स्थगित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए।

Update: 2022-01-07 18:23 GMT

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए. प्रशासन सख्ती भी बढ़ाता जा रहा है। बढ़ते संक्रमण के चलते रायपुर ग्लोबल इन्वेस्टर मीट- 2022 भी स्थगित कर दी गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट 27 से 31 जनवरी तक प्रस्तावित थी। उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने प्रशासनिक अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में कोरोना से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली।

दंतेवाड़ा जिले में भी प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। इसके साथ ही सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मनेन्द्रगढ़ में छत्तीसगढ़-एमपी अंतरराज्यीय बॉर्डर पर कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। यहां एमपी और दूसरे राज्यों से आने वालों की कोविड जांच की जा रही है।
महासमुंद जिले में बढ़ते संक्रमण के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है, जिले के जिस गांव में 2 कोरोना मरीज मिले हैं उसे कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। मास्क न लगाने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। लोरमी में SDM की अगुवाई में राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई।
Tags:    

Similar News

-->