गौसेवक को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Update: 2025-02-28 06:30 GMT

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले की मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन को भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने 'प्राणी मित्र' पुरस्कार से सम्मानित किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन ने यह सम्मान प्रदान किया।

कपड़ा व्यवसायी अखिल जैन पिछले कई सालों से गौसेवा में समर्पित हैं। मनोहर गौशाला में बीमार और वृद्ध गौवंशों की विशेष देखभाल की जाती है। जैन ने गोबर और गोमूत्र से विभिन्न उत्पादों का निर्माण शुरू किया है।

गोमूत्र से बने फसल अमृत और मनोहर आर्गेनिक गोल्ड की प्रभावशीलता को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने भी प्रमाणित किया है। गौशाला में गौ उत्पादों से टेबलेट, मूर्ति, चटाई, अगरबत्ती और माला का निर्माण किया जा रहा है। विशेष रूप से, उनकी दुकान में आने वाली 'चंद्रमणि' नामक गाय ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई है। हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से भी नवाजा गया था।

Tags:    

Similar News