बांगो हसदेव बांध के गेट खोले गए

Update: 2024-08-25 06:59 GMT

कोरबा korba news। कोरबा समेत कोरिया जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मिनीमाता बांगो हसदेव बांध लबालब हो गया है और पांच गेट खोल दिए गए हैं। तीन साल बाद बांध के गेट खोलने की नौबत आई है। korba

शनिवार की देर रात बांध के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने तीन गेट खोला। रविवार की सुबह दो और गेट खोल दिए गए। लगभग 50 हजार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।

कोरिया, चिरमिरी व कोरबा में लगातार बारिश से 98 प्रतिशत से अधिक जलस्तर बढ़ गया है। हसदेव डुबान क्षेत्र में प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं दूसरी ओर बांगो बांध में बने हाइडल प्लांट को भी पूरे कुछ भी क्षमता से संचालित किया जा रहा है। उधर दर्री बराज के तीन गेट पहले ही खोल दिए गए हैं। बांगो बांध के गेट खुलने से हसदेव दर्री बाराज पर पानी का दबाव और बढ़ेगा। दर्री बाराज के कई और गेट भी खोलने की संभावना है। दोनों बांध के गेट खोले जाने की वजह से शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी के किनारे रहने वाले कुछ इलाकों में पानी भर गया है।

Tags:    

Similar News

-->