CG में पकड़ाया लाखों का गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

छग

Update: 2024-06-30 14:32 GMT
Kondagaon. कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केशकाल पुलिस ने आरोपियों के पास से 22.380 किलोग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 23 हजार 800 रुपए बताई जा रही है। आरोपी MP पासिंग कार से गांजा की तस्करी कर रहे थे। कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार गांजा लेकर NH-30 से ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर केशकाल थाने के सामने चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग शुरू की गई। MP पासिंग कार में दो लोग थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजेन्द्र ठाकुर और वीरेन्द्र कुचबंधिया बताया। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। चेकिंग करने पर कार की डिक्की में छिपाकर रखे हुए 11 पैकेट बरामद किए।
Tags:    

Similar News

-->