35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 4 सदस्य गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

Update: 2022-02-14 14:32 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भिलाई। जिले में स्टेट बैंक मैनेजर के साथ धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि राज्य में पहली बार कोई ठग गिरोह नये तरीके से वारदात को अंजाम देने में कामियाब हुआ था और उससे भी ज्यादा बड़ी खबर ये है कि पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार भी कर लिया है। टीम ने दिल्ली से अलग अलग राज्यों के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार। गिरोह के मुख्य सरगना विनय सहित तीन सदस्य फरार। 3 खातों में धोखाधड़ी के करीबन 35 लाख रूपये कराये गये फ्रिज। आरोपियों से 1.5 लाख नगद , एवं अलग - अलग बैंको के एटीएम कार्ड बरामद। आरोपियों से संबंधित दर्जनो बैंक खातों को किया गया सील तथा उपल्बध रकम को किया गया फ्रिज। गिरोह द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के शोरूम एवं बैंको के साथ दे चुके है घटना को अंजाम। पूर्व में आरोपी गाजियाबाद मथुरा में धोखाधड़ी में मामले में हो चुके है गिरफ्तार। सायबर सेल एवं थाना मोहन नगर की कार्यवाही।

Tags:    

Similar News