कोरबा। हरदी बाजार कॉलेज चौक स्थित देसी शराब दुकान में शराब लेने गए 2 दोस्तों को सीसी के अंदर मरा हुआ मेंढक मिला. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि, एक बार फिर से हरदी बाजार कॉलेज चौक स्थित देसी शराब दुकान में मनगांव निवासी दो दोस्त शराब पीने पहुंचे हुए थे. दोनों देसी मदिरा दुकान से लेकर घर आए और जैसे ही शराब गिलास में डाली तो सीसी के अंदर मरा हुआ मेंढक तैरता दिखा. जिसके बाद उसकी फोटो खींचकर वायरल कर दिया.
इससे पहले आबकारी अधिकारी जीएस पैकरा ने बताया था कि, ऐसे मामलों में डिस्टलरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्राचार किया गया है. यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.