स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुण्डा की जयंती आज

Update: 2022-11-15 02:25 GMT

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनायक बिरसा मुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुण्डा ने महाविद्रोह 'ऊलगुलान' चलाकर तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। उन्होंने अंग्रेजों से न केवल आजादी के लिए संघर्ष किया, बल्कि आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लोक नायक के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे।

मुख्यमंत्री ने अमर जननायक बिरसामुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान आदिवासी जननेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बिरसा मुण्डा जी ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। वे वास्तव में एक जननायक थे। आदिवासी समुदाय उन्हें भगवान की तरह पूजता है। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

Tags:    

Similar News

-->