Raipur. रायपुर। ग्राम गुमा, तेंदुआ ब्लॉक धरसीवां रायपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिहान हॉस्पिटल, ममता आई हॉस्पिटल और जयदीप ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर की पूरी टीम सहयोग के साथ दिव्यांश फाउंडेशन छत्तीसगढ द्वारा किया गया है। इस शिविर में मुख्य रूप से रक्तदान सहित बीएमआई, शुगर , बी पी, थायराइड, एवं अन्य सामान्य जर्नल चेकअप के साथ साथ आंखों का चेकअप किया गया। जिसमें आंखों में पानी आना, आंखों और सिर में दर्द बना रहना, मोतियाबिंद, आंखों का लाल रहना, दूर और पास का कम दिखाई देना व कांचबिंद का चेकअप किया गया। साथ ही नि:शुल्क चश्मों का वितरण और सामान्य दवाइयां उपलब्ध कराई गई। रक्त जांच में विशेष रूप से ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, एच आई वी एवं मलेरिया जांच शामिल रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष राय, विवेक साहू, वीरेंद्र कश्यप, मुकेश साहू, सूर्या जायसवाल, केशव साहू, मोहित यदु, खूबी राम साहू का सहयोग रहा । अंत में रक्तदाताओं को रक्तदान पश्चात विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।