मंत्रालय में 4 कर्मचारियों की नई पोस्टिंग, एक DEO को दो विभागों का अतिरिक्त प्रभार
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के चार कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 11 मई 2026 को नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन से जारी किया गया। खास बात यह है कि इनमें से तीन कर्मचारी हाल ही में पदोन्नत हुए हैं, जबकि एक डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग (लेखा शाखा) में पदस्थ सहायक अनुभाग अधिकारी अंजु पटेल को यथावत रखा गया है। वहीं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में कार्यरत सहायक अनुभाग अधिकारी तोमेश्वरी साहू को भी उनकी वर्तमान पदस्थापना में ही बनाए रखा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में कार्यरत वरिष्ठ सचिवालय सहायक दुर्गेश रात्रे को चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनीता ठाकुर को बड़ा अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग की लेखा शाखा में पदस्थ करते हुए कक्ष-13 (लीगल सेल) का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
प्रशासनिक इतिहास में ढाई दशक बाद मंत्रालय स्तर पर इस तरह की पोस्टिंग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब तक अवर सचिव स्तर और उससे ऊपर ही इस प्रकार के बदलाव देखे जाते रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव कार्य दक्षता और विभागीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि प्रशासनिक कामकाज और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।