पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन

Update: 2026-07-13 06:53 GMT

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की माताजी शांति वोरा का निधन हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पत्नी थीं। 

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने फेसबुक पर लिखा 
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा जी की पूज्य माताश्री, आदरणीया श्रीमती शांति वोरा जी का आज, 13 जुलाई 2026 को निधन हो गया। यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार एवं समस्त शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। 

Tags:    

Similar News