पूर्व-उपसरपंच ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

छग

Update: 2026-02-05 18:30 GMT
Balrampur. बलरामपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व उपसरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान अवधेश ठाकुर उर्फ डबलू (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत जमुआटांड का पूर्व उपसरपंच है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवधेश ठाकुर ने वर्ष 2025 में छठ पर्व के दौरान एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता कक्षा सातवीं की छात्रा बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।


इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के गर्भवती होने की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News