दो बढ़ई के यहां वन विभाग की रेड, इमारती लकड़ी जब्त

छग

Update: 2025-02-24 08:10 GMT

बिलासपुर। बिलासपुर में जंगल से इमारती पेड़ों को काटकर फर्नीचर और चौखट बना रहे 2 बढ़ई को वन विभाग ने पकड़ा है। इस दौरान मकान मालिक घर से गायब मिला। वहीं, पीछे बाड़ी में बढ़ई काम करते मिले। बाड़ी से टीम ने दो सिलपट, 27 चिरान, कटर मशीन, राउटर, रमदा मशीन, हाथ कटर मशीन और बढ़ई के काम में इस्तेमाल उपकरणों को जब्त किया गया है। मामला सीपत सर्किल का है।

दरअसल, वन विभाग को रविवार को जानकारी मिली कि, सीपत क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के लोनियापारा निवासी विजय लोनिया के घर पर बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी रखी है। खबर मिलते ही वन विभाग के सर्किल प्रभारी अजय बेन अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान विजय लोनिया घर से गायब मिला।

वहीं, तलाशी लेने पर पता चला कि, पीछे बाड़ी में दो बढ़ई इमारती लकड़ी बीजा की कटाई कर चौखट बना रहे थे। पूछताछ में पता चला कि, बढ़ई चैतराम कश्यप और परसराम पटेल ग्राम ठरकपुर के रहने वाले हैं, जिन्हें मकान मालिक विजय लोनिया ने काम करने का ठेका दिया था।

Tags:    

Similar News