शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग, दर्जन भर लोग हुए बीमार

छग का मामला

Update: 2023-04-28 03:25 GMT

केशकाल। छग के बलौदा बाजार जिले के केशकाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी समारोह में पहुंचे लोगों को उल्टी दस्त होने लगे। 10 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए है। केशकाल के पलारी गांव की यह पूरी घटना बताई जा रही है। सभी बीमार लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए गांव में मेडिकल केंप लगाकर इलाज किया जा रहा है। इलाज के लिए धनोरा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

फूड प्वाइजनिंग कैसे होती है?

 फूड पाइजनिंग पेट से संबंधित एक संक्रमण है जो कि स्टैफिलोकोकस नामक बैक्टीरिया, वायरस या अन्य जीवाणुओं के चलते हो सकता है। यह बैक्टीरिया, वायरस या अन्य जीवाणु हमारे खाने के साथ पेट में चले जाते हैं जिसकी वजह से फूड पाइजनिंग जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है।

सामान्य लक्षण : पेट में दर्द और मरोड़ होना। डायरिया (कभी-कभी दस्त के साथ ख़ून आना)। सिरदर्द, चक्कर आना, जी मचलाना और उल्टी होना। ठंड लगकर बुखार आना।

Tags:    

Similar News