रायपुर | गुरुवार की सुबह रायपुर में हल्का कोहरा छाया रहा। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से ही गुरुवार 18 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि कुछ दिनों बाद जैसे ही मौसम खुलेगा, ठंड में और बढ़ोतरी होगी।
जनता से रिश्ता के पाठक पर्यावरण प्रेमी मोहम्मद फिरोज अंसारी ने तस्वीरें भेजते हुए लिखा- मैं ओस की बूंद तुम सुबह की धूप हो, इस इंतज़ार में हूँ कि तुम आओ और मैं मिट जाऊँ।