लू से छत्तीसगढ़ में पहली मौत, बुजुर्ग ने तोड़ा दम

छग

Update: 2026-05-23 08:14 GMT

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेशभर में तापमान लगभग इसी स्तर पर बने रहने के आसार हैं।

इस बीच बिलासपुर में लू लगने से एक बुजुर्ग की मौत होने की आशंका है। जोंधरा गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बाजार में जूता दुकान के बाहर मिला। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीने से गांव में भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहा था। पिछले दो दिनों से बीमार था और भीषण गर्मी के बीच बाजार के आसपास ही पड़ा रहता था। इधर, विशेषज्ञों ने सुबह 11 से 12 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान प्रदेश में UV रेज की तीव्रता एक्सट्रीम लेवल पर रहने की संभावना है। यानी सीधे धूप के संपर्क में आने पर त्वचा और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

मेकाहारा के डर्मेटोलॉजी विभाग के HOD डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि ऐसी स्थिति में कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Tags:    

Similar News