किरंदुल NMDC प्लांट में आगजनी की घटना, कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक

Update: 2025-08-12 09:07 GMT

दंतेवाड़ा। जिले की लौह नगरी किरंदुल स्थित एनएमडीसी में सोमवार की देर रात एक भीषण हादसा हो गया। फाइन अयस्क के परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली एन2 कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि करीब 200 मीटर लंबी बेल्ट पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे से कंपनी के लौह अयस्क उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है और शुरुआती अनुमान के मुताबिक कंपनी को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार 11-12 अगस्त की मध्य त्रि करीब 12 बजे नगर पालिका वार्ड क्रमांक-12 के फाइनोर पारा के पास से गुजरने वाली एन2 कन्वेयर में आग लगी। यह कन्वेयर स्क्रीनिंग प्लांट से 10 मिमी से कम साइज के फाइन अयस्क को ट्रांसपोर्ट करती है।

आग इतनी भीषण थी कि रोलर फ्रेम, कन्वेयर स्ट्रक्चर को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। लेकिन कन्वेयर बेल्ट दोनो साईड से टिन शेड से ढकी होने और बिजली केबल कनेक्शन लगा हुआहोने के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं। जवानों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी, सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।


Tags:    

Similar News

null